Raftaar News Cg

कीटनाशक पीने से फसने के डर में जीजा बना हत्यारा…? शराबी साले से परेशान जीजा ने हत्या कर जलाया साले को, कड़ी से कडी जोड़ आरोपी तक पहुँची पुलिस…? जानिए पुरा मामला…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) 2 दिन पहले तखतपुर में खेत में मिली अधजली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अपने साले की हरकतों से तंग आकर जीजा ने ही उसकी हत्या की थी और बाद में पहचान छुपाने के लिए उसके शव को पैरा डालकर जला दिया था।

शव की पहचान निगारबंद तखतपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज लोधी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि सूरज लोधी के माता-पिता की मृत्यु होने के बाद वह अकेला ही रहता था। वह अक्सर शराब पीकर गांव में घूमता और कुछ काम धंधा नहीं करता था। बेरोजगार होने के कारण वह अपने जीजा अनुप वर्मा के ऊपर आश्रित था। पता चला कि वह शराब पीने के लिए उससे रुपए उधार में मांगता था। जीजा अनूप वर्मा टूट गया और उसने बताया उसका साला सूरज लोधी उसे हमेशा पैसों के लिए तंग किया करता था। 15 अप्रैल को भी दोपहर करीब 12 बजे वह अपने मोटरसाइकिल से जीजा के घर आया और 50,000 रुपये की मांग करने लगा। अनूप ने जब पैसे देने से मना किया तो उसे डराने के लिए सूरज ने कहा कि अगर वह उसे 50,000 नहीं देगा तो वह जहर खाकर उसे फंसा देगा। फंस जाने के डर से जीजा अनूप ने अपने साले सूरज लोधी के सर पर बीयर बोतल से प्रहार कर दिया, जिससे सूरज वहीं गिर पड़ा। तब आरोपी अनूप वर्मा ने अपने साला को खींचकर कमरे अंदर ले गया और बोरी से उसके सिर व चेहरें को ढक कर मुह नाक को दबा कर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद अपने मकान में ताला लगाकर अपने घर अमलीकापा चला गया, उसके बाद दुसरे दिन दिनांक 16.04.2023 को भोर में आरोपी द्वारा घटना स्थल में गिरे कुछ खुन को साफ किया गया तथा मृतक के शव को अपने कांधे में उठाकर मनोज गुप्ता के खेत में ले गया और साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को पैरा डालकर जला दिया एवं खुन लगे बोरी एवं मृत के खुन से सने कपडे को भी आग लगाकर जला दिया। शव को जलाने के बाद पुलिस को गुमराह करने हेतु मृतक के मोटर सायकल को दुसरे तरफ ले जाकर खड़ा कर दिया और भागकर बिलासपुर आ गया। सम्पुर्ण विवेचना पर आरोपी अनूप वर्मा द्वारा अपने साले सूरज लोधी के द्वारा बार बार पैसे मांगकर परेशान करने से तंग आकर आरोपी द्वारा अपने साले सूरज लोधी की हत्या करना पाये जाने से आरोपी को पुलिस ने धारा 302 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी:-

01. अनूप वर्मा पिता तुलाराम वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी अमलीकांपा थाना जरहागांव हाल मुकाम निगारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, निरीक्षक एस.आर. साहू, उप निरीक्षक अजय वारे, संजय बरेठ सउनि.सालिक राजपूत, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक निखील जाधव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, दीपक यादव, दीपक उपाध्याय, आकाश निषाद, संदीप कश्यप, ओंकार, राकेश भारद्वाज।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...