BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घर के आंगन में सो रही महिला से सीपत के युवक ने किया दुष्कर्म..2 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि घटना के दौरान महिला घर के आंगन में सो रही थी। देर रात आरोपी गौतमचंद्र उर्फ पप्पू डोंगरे (39), निवासी खैरा डगनिया, थाना सीपत, घर में घुसा और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। इसी दौरान रतनपुर थाना प्रभारी निलेश चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खैरा डगनिया में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बायपास पर डोडा-पोस्ता की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार..ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस... बिलासपुर; शराब भट्ठी पास के चखना दुकान से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार..पुलिस ने मारा छापा, 40 पाव... बिलासपुर; ढाबे में शराब नहीं मिली तो चाकू दिखाकर संचालक को पीटा, गल्ले से लूटे पैसे..पुलिस ने तीनों ... बिलासपुर; घर के आंगन में सो रही महिला से सीपत के युवक ने किया दुष्कर्म..2 माह से फरार आरोपी को पुलिस... बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..श... बेलतरा में विकास की बड़ी सौगात; 1.90 करोड़ के 20 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण..विधायक ... सीपत; नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म..पुलिस ने 11 दिन में दबोचा आरोपी, POCSO में भेजा जेल! बिलासपुर में बेकाबू रफ्तार का कहर; कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर..फिर मिनी बस से भिड़ी, युवक गं... स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर...