BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर अभद्रता का लगाया आरोप, कुलपति से की शिकायत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। विभिन्न छात्र समस्याओं के समाधान की मांग लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक एवं सहायक कुलसचिव एफ. कुरैशी पर अभद्र व्यवहार करने, वैध कार्यों में अनावश्यक बाधा डालने और असहयोगपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। छात्रों ने मामले की शिकायत कुलपति से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। छात्र नेता अवनीश पांडे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे छात्रों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे थे। इनमें एक छात्र के दस्तावेजों में माता-पिता के नाम में संशोधन तथा दूसरे छात्र की उत्तरपुस्तिका के अंकों के पुनर्मूल्यांकन से संबंधित आवेदन शामिल थे। छात्रों का कहना है कि दोनों कार्य नियमानुसार और वैधानिक प्रक्रिया के तहत किए जाने वाले थे। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक एफ. कुरैशी ने उनकी समस्याएं सुनने के बजाय अभद्र भाषा का प्रयोग किया और असहयोगपूर्ण रवैया अपनाया। छात्र नेता अवनीश पांडे के अनुसार, अधिकारियों ने छात्रों को कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा और यह भी कहा कि उनके कहने पर कोई काम नहीं किया जाएगा। घटना से नाराज छात्र सीधे कुलपति कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने उनका ज्ञापन स्वीकार कर लिया है, लेकिन परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ अब तक किसी कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...