BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कॉलेज परिसर से कॉपर वायर चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार का चोरी गया कॉपर वायर बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना तोरवा पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने चौकसे कॉलेज परिसर में ट्रांसफार्मर ऑयल एवं कॉपर वायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया कॉपर वायर का बंडल बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को चौकसे कॉलेज के स्टाफ सदस्य विकास चंद्रा ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कॉलेज परिसर में आपातकालीन विद्युत आपूर्ति के लिए रखे ट्रांसफार्मर ऑयल और कॉपर वायर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में थाना तोरवा पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर की गई जांच के दौरान मस्तुरी क्षेत्र के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गया कॉपर वायर का बंडल, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण मनहर उर्फ राजा (36), लाला उर्फ भगत केंवट (28) और यशवंत धीरज उर्फ राजा (26) के रूप में हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; नकटी विस्थापन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका..बेघर परिवारों... बिलासपुर; विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर अभद्रता का लगाया आरोप,... बिलासपुर; बकाया किराया नहीं चुकाने पर निगम का एक्शन: नए बस स्टैंड की 20 से अधिक दुकानें सील, एक सप्त... बिलासपुर; धारदार चाकू लेकर दहशत फैला रहे चार बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजे गए जेल! बिलासपुर; कॉलेज परिसर से कॉपर वायर चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार का चोरी गया कॉपर वायर... पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ...