Raftaar News Cg

रात्रि में हाईवा रोककर ड्राईवर से किये लूटपाट….? गाड़ी नम्बर प्लेट से हुई पहचान, घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपियों को पचपेडी पुलिस ने किया गिरफ्तार….?

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) पचपेड़ी में हाईवा चालक से 10 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 अप्रैल की रात बलौदा बाजार से हाईवा में रेत भरकर ड्राइवर उमेश यादव पचपेड़ी आया हुआ था। रेत खाली करने के बाद वापस लौट रहा था, तभी चीसदा के पास दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में आए युवकों ने ड्राइवर को रोका और उसके जेब में रखे, 10000 नगद लूट कर फरार हो गए, ड्राइवर ने भी अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर आरोपी पकड़े गए। आरोपियों में सागर वर्मा, आदित्य केवट, राजू केवट और एक नाबालिग शामिल है, जो कि चिल्हाटी पचपेड़ी के रहने वाले हैं। पचपेड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 34 भा.द.वि.के तहत कार्यवाही की है।

आरोपी:-

1. सागर वर्मा पिता राजकुमार वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

2. आदित्य केंवट पिता सुखदेव केंवट उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

3. राजू केंवट पिता रायसिंह केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

4. नाबालिग बालक उम्र 17 वर्ष।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...