Raftaar News Cg

मध्यप्रदेश के केबल व्यवसायी को स्कार्पियो में गन तानकर किया अगवा…? शराब व्यापारी अमोलक सिंह भाटिया और उनके परिवार पर हुआ केश दर्ज…?

कोरबा:- (यशवंत साहू) जिले में केबल व्यवसायी अरविंद सिंह पनवार को गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया गया। प्रदेश के शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया और उनके परिवार के खिलाफ मध्यप्रदेश के व्यापारी ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है, बताया जा रहा है कि दर्री थाने में दर्ज एक मामले को वापस लेने का दबाव बनाते हुए केबल व्यवसायी को अपहरणकर्ता अपने साथ बिलासपुर ले गए, जहां उसे एक होटल में ठहराया गया। दूसरे दिन व्यवसायी और उसके साथी को टैक्सी से भोपाल ले जाया गया। यहां अधिवक्ता द्वारा पहले से तैयार किए गए दस्तावेजों पर दस्तखत करा लिया गया। मामले में व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक 63 न्यू देवास रोड इंदौर मध्यप्रदेश में अरविंद सिंह पनवार निवास करता है। उसने मानिकपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया है, जिसके मुताबिक वह केबल व्यवसाय के सिलसिले में कोरबा आया हुआ था। वह 9 अप्रैल की रात एक होटल में ठहरा था, जहां निलेश दुबे नाम के युवक ने व्यवसाय से जुड़े कुछ अन्य लोगों से मोबाइल पर कॉन्फ्रेंस में बातचीत कराई। उन्होंने दर्री थाने में दर्ज केस को वापस लेने को कहा। उन्होंने होटल के बाहर कुछ लोगों को भेजे जाने की बात कही। उनके पास रखे दस्तावेजों पर दस्तखत करने कहा। पीड़ित ने बताया कि जब वो होटल से बाहर निकले, तो सफेद स्कॉर्पियो खड़ी मिली। उसमें सवार युवकों ने दस्तावेज को पढ़ने के बहाने वाहन में बिठा लिया। इस बीच गाड़ी में पहले से सवार मुरारी नाम के व्यक्ति ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। वे अगवा किए जाने की बात कहते हुए वाहन में बिठाकर बिलासपुर ले गए। वे रास्ते में भी केस को वापस लेने का दबाव बनाते रहे, जिससे अरविंद सिंह पनवार बुरी तरह घबरा गया। उसे बिलासपुर के एक होटल में ठहराया गया। दूसरे दिन मुरारी ने कोरबा होटल की चाबी ले ली। उनके कहने पर होटल में ठहरे साथी को तबीयत खराब होने की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि इसे दूसरे दिन टैक्सी से जबलपुर के बाद भोपाल भेजा गया।

ये है पूरा मामला:-

मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में केबल का व्यवसाय करने वाले पीड़ित व्यापारी अरविंद सिंह पनवार का कहना है कि समझौते की बात कहकर उनके पास अमोलक सिंह भाटिया ने अपना आदमी भेजा था। उसने स्कार्पियो में बैठकर गन तान कर कहा कि तुम किडनैप हो गए हो। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर एफआईआर वापस लेने एफआईआर पर साइन करा लिया। इसमें बताया है, कि उन्हें पूर्व में दर्री थाने में सेटअप बाक्स की क्लोनिंग और फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इस मामले में कोरबा के 15 केबल संचालकों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पनवार का कहना है कि इस मामले की जांच में अमोलक सिंह भाटिया और बबलू सिंह भाटिया की संलिप्तता भी पाई गई थी। इसके बाद से उन्हें रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकियां मिलने लगीं। व्यवसायी ने बताया कि वे 9 अप्रैल को कोरबा के एक होटल में ठहरे थे। इस दौरान उनके परिचित दिनेश दुबे ने फोन किया और कॉन्फ्रेंस कॉल में गुरविंदर भाटिया, प्रिंस भाटिया और सोना भाटिया से बात कराई। इन्होंने दर्री में दर्ज मामले को वापस लेने के लिए कहा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...