BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; एसीसीएल की जी-11 ग्रेड कोयले में मिलावट कर राशि प्लांट भेजने का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एसीसीएल गेवरा माइंस से लाए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले जी-11 ग्रेड कोयले में मिलावट कर औद्योगिक प्लांट तक पहुंचाने के मामले में मस्तुरी पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, श्यामा विहार, मोपका निवासी कप्तान सत्यनारायण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि एसीसीएल गेवरा माइंस से 30 हजार टन कोयले की आपूर्ति एसएम एंटरप्राइजेस के माध्यम से ट्रेलरों द्वारा राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड भेजी जा रही थी। जांच के दौरान तीन ट्रेलरों में निर्धारित जी-11 ग्रेड के स्थान पर मिलावटी और निम्न गुणवत्ता का कोयला मिला। विवेचना में सामने आया कि ट्रेलर चालकों, वाहन मालिकों और अन्य आरोपियों ने मिलकर रास्ते में बेलतरा टोल प्लाजा स्थित एक कोल डिपो में उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को उतारकर उसकी जगह गिट्टी मिश्रित निम्न गुणवत्ता का कोयला लोड कर राशि प्लांट भेजा। इसके बदले मिलने वाली रकम आरोपियों के बीच बांटी जाती थी। मामले में पुलिस पहले ही आकाश सिंघल, सुमित यादव, सूरज सिंह और जयकांत यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तीन ट्रेलर, एक रोलर मशीन और करीब 30 टन कोयला भी जब्त किया गया था। इसी कड़ी में फरार आरोपी वैभव सोनी उर्फ चुकलू (30) निवासी भैंसर, जयरामनगर और निखिल साहू (33) निवासी गोल्डन पार्क, बोदरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कोयला हेराफेरी की साजिश में शामिल होना स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...