Raftaar News Cg

बिलासपुर; सराफा व्यापार को मिलेगी नई दिशा; जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क और स्वर्ण कला बोर्ड पर सरकार का आश्वासन..बिलासपुर में 5 हजार सराफा व्यापारियों का महाजुटान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का महासम्मेलन-2026 रविवार को मंगला चौक स्थित रामदेव लॉन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। प्रदेशभर से पांच हजार से अधिक सराफा व्यापारियों की मौजूदगी में व्यापार, सुरक्षा, कानून, हॉलमार्किंग, जीएसटी और संगठनात्मक मजबूती जैसे अहम विषयों पर व्यापक मंथन हुआ। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधि और सराफा कारोबारियों ने भाग लिया. महासम्मेलन के पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क की स्थापना, स्वर्ण कला बोर्ड के गठन तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-317 में संशोधन की मांग सरकार के समक्ष रखी। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क के प्रस्ताव पर संभागायुक्त से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया, जबकि गृह मंत्री विजय शर्मा ने धारा-317 से जुड़ी व्यापारियों की चिंताओं के समाधान का आश्वासन दिया। अरुण साव ने कहा कि सरकार सराफा व्यापार से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक विषयों पर गंभीरता से विचार कर रही है तथा स्वर्ण कला बोर्ड की मांग पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और आपराधिक घटनाओं में पुलिस लगातार त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध चुनौती जरूर है, लेकिन डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। दूसरे सत्र में बीआईएस और जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने हॉलमार्किंग, गुणवत्ता मानकों, जीएसटी अनुपालन और नए नियमों पर कार्यशालाएं आयोजित कर व्यापारियों को विस्तृत जानकारी दी। खुला मंच चर्चा में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका मौके पर समाधान और मार्गदर्शन दिया गया। सम्मेलन में संगठन के नए संविधान के अनुरूप सदस्यता शुल्क के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। अंत में सराफा एसोसिएशन के सक्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। आयोजन को प्रदेश के सराफा व्यापारियों की संगठनात्मक एकता, व्यापारिक जागरूकता और भविष्य की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...