ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौत…पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम डोंगरी-कोरबी से होकर गुजरने वाली भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरी निवासी दलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) तथा ग्राम कोरबी निवासी संतु यादव (70 वर्ष) रोज की तरह रविवार सुबह करीब 4:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तीनों गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर भारतमाला सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों के शव सड़क पर 5 से 10 मीटर की दूरी पर अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दलहरण दास वैष्णव सेवा सहकारी समिति में शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त थे, जबकि केदार बरेट और संतु यादव खेती-किसानी से जुड़े हुए थे। तीनों की एक साथ हुई मौत से डोंगरी और कोरबी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...