BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; लालखदान में चाकू की नोक पर लूट, युवक पर जानलेवा हमला; बेल्ट और चाकू से हमला कर बदमाश फरार, तीन दिन में दूसरी बड़ी वारदात से दहशत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के लालखदान क्षेत्र में शनिवार देर रात चाकूबाजी और लूट की सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को रोककर पहले बेल्ट और चाकू से बेरहमी से हमला किया, फिर उससे लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...