BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बच्चे की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, उस्लापुर स्टेशन के पास 12.405 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार..6.25 लाख का मादक पदार्थ और 4 मोबाइल जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु ठाकुर) नशे के कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास 12.405 किलोग्राम गांजा की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6.25 लाख रुपये कीमत का गांजा और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 26 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति और दो महिलाएं, जिनके साथ 4 से 5 वर्ष का एक बच्चा भी है, एक आसमानी रंग की ट्रॉली बैग में गांजा लेकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से उस्लापुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने उस्लापुर रेलवे स्टेशन स्थित लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के पास घेराबंदी की। मौके पर पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति और दो महिलाओं को रोककर ट्रॉली बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटे 11 पैकेटों में कुल 12.405 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई। इसके अलावा आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश नायक उर्फ पप्पू (41) निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा), उसकी पत्नी नेहा सिंह (34) तथा अर्चना सिंह (27) निवासी चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...