BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत..तिफरा के गुम्बर पेट्रोल पंप तिराहे पर दर्दनाक हादसा, दो युवक गंभीर घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रि) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप तिराहा चौक के पास बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 की रात करीब 1:30 बजे ट्रक क्रमांक CG 04 NR 3267 का चालक तिफरा के व्यस्त गुम्बर पेट्रोल पंप तिराहे के पास वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। इसी दौरान ट्रक ने स्कूटी क्रमांक CG10AT7824 को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे। हादसे में तिफरा निवासी 23 वर्षीय आकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार बिलासपुर स्थित किम्स अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 125(ए) एवं 281 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपी चालक के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लगातार हादसों से बढ़ रही चिंता…..

तिफरा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...