BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कहा- जनता ने 1977 में तानाशाही का जवाब दिया, प्रेमप्रकाश पाण्डेय- “आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय था”!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का “सबसे काला अध्याय” बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अनुशंसा पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी, जो 21 मार्च 1977 तक 21 महीनों तक लागू रहा। पाण्डेय ने कहा कि इस अवधि में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर नागरिक अधिकारों का हनन किया गया और चुनाव स्थगित कर दिए गए। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भी आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को लेकर प्रतिकूल फैसला आने के बाद सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाया गया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस, अरुण जेटली, नीतिश कुमार, रामविलास पासवान, शरद यादव, सुशील मोदी सहित हजारों विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति, संसद और न्यायपालिका समेत संवैधानिक संस्थाएं प्रभावहीन हो गई थीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए और मीडिया पर सेंसरशिप थोप दी गई। उन्होंने दावा किया कि हजारों अखबारों की प्रतियां जब्त की गईं तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों को मीसा कानून के तहत जेल भेजा गया। विदेशी पत्रकारों के प्रवेश और मान्यता पर भी रोक लगाई गई। पाण्डेय ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं और आंदोलनकारियों को शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आपातकाल समाप्त होने के बाद हुए आम चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर लोकतंत्र में अपनी आस्था को मजबूत किया और जनता पार्टी की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के नाम पर राजनीति करने वालों को इतिहास से सीख लेनी चाहिए। उनके अनुसार, संविधान के प्रावधानों का सम्मान करना ही लोकतांत्रिक मूल्यों की वास्तविक रक्षा है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जिला मीडिया प्रभारी के.के. शर्मा, जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...