Raftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत में अग्निशमन इकाई 14 से 20 तक चला रहे अग्नि शमन सेवा सप्ताह….? सेवा सप्ताह में स्कूली बच्चों, श्रमिकों, कर्मचारियों को करेंगे जागरूक…?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन शाखा एनटीपीसी सीपत द्वारा 14 अप्रैल को अग्नि शमन सेवा दिवस मनाया गया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमाण्डेंट मुनीराज मीना द्वारा मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत महाप्रबंधक (ऑपरेशन) एस. बनर्जी एवं सभी अनुभागों के वरिष्ठ अधिकारीगणों का अभिवादन किया गया। अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर 1944 में हुए बॉम्बे डॉकयार्ड की भीषण अग्नि दुर्घटना एवं देश भर में प्रत्येक वर्ष होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को मुख्य अतिथि एस. बनर्जी, अरूण वार्ष्णेय, अनुज कुश, उप कमाण्डेंट मोहन लाल एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उन वीर शहीदों की दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ही अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ ली गई। तदोपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्नि शमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया और सम्बोधन में अपने गहरे अनुभव को बाँटते हुये अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे निरी.अग्नि महेश मीना ने बताया कि इस अग्नि शमन सेवा सप्ताह के दौरान संयत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, कामगारो, स्कूल के बच्चों तथा सीआईएसएफ की गृहणियों व बच्चों को आग के प्रति जागरुक रहने के लिए जानकारी दी जायेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...