Raftaar News Cg

स्वास्थ्य शिविर के दौरान मस्तूरी विधायक ने युवाओं को दी जिम की सौगात..? समरसता दिवस के रूप में मनाई गई डॉ.अम्बेडकर जयंती…?

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेशभर में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की जयन्ती को समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। भाजपा ने प्रदेश में डा.अम्बेडकर प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को कृतज्ञ नमन किया। वही जिला स्तर पर गोष्ठियों के आयोजन कर बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समरसता व समानता के लिए किये गए संघर्षों तथा राष्ट्रोत्थान में उनके योगदान पर चर्चा हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर सांसद अरुण साव तथा मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ग्राम विद्याडीह टांगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पुष्पार्चन करके सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ.अम्बेडकर को नमन किये। बाबा साहेब डा.अम्बेडकर जयन्ती पर पार्टी द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सदस्य तथा पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, समतामूलक समाज के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामाजिक न्याय, आर्थिक सुदृढ़ीकरण और समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ लोगों को सबल बनाते हुए बाबा साहेब द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण कर रहे है। देश में विकास व सामाजिक उत्थान की दृष्टि से बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब के जीवन से जुडे़ पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ घोषित किये हैं तथा उनका विकास भी किये हैं। आज के दिन हम सभी पार्टी कार्यकर्ता बाबा साहेब के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लेते है, भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने के लिए कृत संकल्पित है।

मस्तूरी विधायक डा. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि देश सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय की दृष्टि से किस तरह समानता की राह पर अग्रसर हो और देश का प्रजातंत्र किस प्रकार मजबूत हो सकता है, इसकी नींव संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने रखी थी।

विद्याडीह के युवाओं को मिली जिम की सौगात:-

ग्राम विद्याडीह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम के उपरांत मस्तूरी विधायक डॉ.बांधी ने ग्राम के युवाओं को जिम की सौगात दी, बता दें कि लंबे समय से युवा जिम की मांग कर रहे थे। जिनके मांग पर कार्यक्रम के उपरांत मस्तूरी विधायक ने स्कूल परिसर में ही जिम की सौगात गांव के युवाओं को दी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...