Raftaar News Cg

नाबालिग को भगाकर शादी का झांसा देकर करता रहा अनाचार….? कोनी पुलिस ने आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार….!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) कोनी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को आरोपी युवक बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ डेढ़ माह तक अनाचार करता रहा। कोनी पुलिस ने युवक को टिकरापारा रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

कोनी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने थाने में 1 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनकी नाबालिग बेटी घर से गायब है। अपहरण का केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। इस बीच जानकारी मिली कि कोनी देवनगर निवासी राहुल धीवर उर्फ अंकित उम्र 22 वर्ष भी घर से गायब है और नाबालिग लड़की उसी के साथ है। पतासाजी करते हुए आखिरकार उसे टिकरापारा रायपुर से पकड़ा गया वहां से लड़की को भी दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पता चला कि युवक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ रायपुर फिर दिल्ली ले गया था और उसके साथ अनाचार करता रहा। आरोपी युवक पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई की हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...