Raftaar News Cg

मोबाइल फोन लैपटॉप सस्ते दाम में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पचपेडी पुलिस के हत्थे….?

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) मोबाईल, लैपटाप सस्ते दामों मे दिलाने के नाम से लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पचपेडी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पचपेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 31.01.2023 को प्रार्थी रजनीकांत पाटले पिता स्व.बलदाउ पाटले उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम केवंतरा थाना पचपेडी ने एक लिखित आवेदन पेस किया कि यह संत गुरू घासीदास महाविद्यालय पचपेडी में प्राईवेट कर्मचारी है, महाविद्यालय में हरिओम सिंह का आना जाना लगा रहता था, इसी बीच आपस मे परिचय हुआ था, इसी दौरान हरिओम ने प्रार्थी को बताया की हमारा एक व्हाटसएप ग्रुप हैं, जिसके माध्यम से हम लोग उचित एवं सस्ते दाम में इलेक्ट्रानिक सामान देते है, कहकर अपने झांसे में लेकर 98000 रूपये में लेपटॉप मोबाईल का सौदा तय हुआ, उसके बाद में फोन के माध्यम से हरिओम के मोबाईल नंबर में अलग-अलग दिनांक को एक बार 45000 रूपये एवं दूसरे बार 5000 रूपये फोन पे किया, उसके बाद और पैसा मांगने लगा तब प्रार्थी ने बोला कि समान दो तब बक़ाया राशि दूंगा कहने पर हरिओम ने कहा अब न तो पैसा दूंगा और न ही समान दूंगा….! उसके बाद से प्रार्थी को सामान नहीं दिया है न ही पैसा वापस किया हैं। प्रार्थी के आवेदन पर प्रथम दृष्टया धारा 420 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से थाना पचपेडी में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में टीम गठित कर मंगलवार को आरोपी को टीवीएस शोरुम बिलासपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जहाँ पूछताछ में आरोपी हरिओम के अपराध करना स्वीकार करने पर एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी:-

1. हरिओम सिंह पिता राजू सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 43 गुम्बर पेट्रोल पम्प के पास तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...