Raftaar News Cg

बिरनपुर मामला, जाँच दल जाने की जगह पहुँचे भाजपा नेता, राजनीतिक रोटी रहे सेक…? भाजपा के बड़े नेताओं से पूछना चाहिए उनके बच्चें की शादी कहा हुई: भूपेश बघेल….!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) बिरनपुर मामले की घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पर जांच के लिए जांच दल जाना था, वहां भाजपा के नेता पहुंचकर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हमारी सरकार ने गांव गरीब मजदूर किसानों महिलाओं के लिए बेहतर योजनाएं बनाई और बजट में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का ऐलान किया तो भाजपा को सांप सूंघ गया। भाजपा के नेता किसानों को तस्कर कह रहे हैं। भाजपा महिला और आदिवासी विरोधी है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीतिक सलाहकार प्रदीप शर्मा के दादा के भाई ओमप्रकाश शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने प्रदीप शर्मा के शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी क्षेत्र में प्रियंका गांधी के बड़े कार्यक्रम को लेकर बताया कि सरगांव में सरकार के भरोसा सम्मेलन की तर्ज पर बस्तर में महिलाओं, युवाओं तथा आदिवासियों के बीच प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भरोसा सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें आदिवासी क्षेत्र के महिलाएं, युवा एवं किसान मौजूद रहेंगे। यह आदिवासी क्षेत्र में बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 15 साल शासनकाल में भाजपा ने विकास को काफी पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लव जिहाद पर हल्ला बोल रहे हैं, भाजपा के बड़े नेताओं से पूछना चाहिए कि उनके बच्चों की शादी कहां हुई उनके बच्चों की शादी हुई तो लव और कोई और करे तो जेहाद हो गया….!

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...