ChhattisgarhRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा; बाइक–स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; तीन घायल….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोसला–भदरा मार्ग पर कोसाबाड़ी के पास बाइक और स्कूटी की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कोसला निवासी अजीत कश्यप (25 वर्ष) पिता गोपी कश्यप अपने गांव के उमेंद्र पटेल और उसके बेटे शंकर पटेल के साथ पामगढ़ किसी काम से गया हुआ था। शाम को तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान पनगांव निवासी युवराज साहू (28 वर्ष) पिता फिरंगी साहू अपनी स्कूटी से भदरा के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने जा रहा था। करीब शाम 4–5 बजे के बीच दोनों वाहनों की आमने–सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अजीत कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया और सड़क पर खून फैल गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को डॉयल 112 की मदद से पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अजीत की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर रवाना हुए, लेकिन मस्तूरी के पास रास्ते में ही अजीत ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार उमेंद्र पटेल और उसका बेटा शंकर पटेल तथा स्कूटी चालक युवराज साहू को भी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...