ChhattisgarhRaftaar News Cg

मुंगेली पुलिस अधीक्षक की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…….

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मंगलवार को जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों की क्राइम समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, महिला व बच्चों से संबंधित मामलों, साइबर फ्रॉड और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला-बच्चों के अपराध और गंभीर मामलों का त्वरित निराकरण किया जाए। साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए cybercrime.gov.in और हेल्पलाइन नंबर 1930 से प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान करने को कहा।

उन्होंने “ऑपरेशन बाज” के तहत जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा और अन्य मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, “अभियान पहल” के तहत स्कूल-कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा की जानकारी देने को कहा। एसपी ने चेतावनी दी कि लंबित मामलों में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करने और जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मयंक तिवारी, डीएसपी नवनीत पाटिल, डीएसपी संजय साहू, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा और जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...