BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का नशे पर वार: ऑटो से गांजा तस्करी का खुलासा, 20 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्वाली नाला के पास तीन युवक ऑटो से उतरकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास रखे पीठू बैग से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों में आदित्य कुचबदिया और पंकज कुचबदिया के पास से 7-7 किलोग्राम तथा कोहिनूर कुचबदिया के पास से 6 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कुल 20 किलोग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!