BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 2.90 लाख के केबल तार और औजार जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने मोबाइल टॉवर से केबल तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.90 लाख रुपये मूल्य के केबल तार, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक आर्टिका कार जब्त की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर घेराबंदी की गई और मुख्य आरोपी शहबाज अली सहित अन्य साथियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले चार-पांच महीनों से अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर से कॉपर केबल और एल्युमिनियम तार चोरी कर रहे थे। गिरोह तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयराम नगर, मुंगेली, कुंडा (कबीरधाम), अकलतरा और कोरबा सहित कई स्थानों पर वारदात कर चुका है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक क्विंटल दो किलो छीला हुआ कॉपर केबल (कीमत 1,22,400 रुपये), 54 किलो प्लास्टिक कोटेड कॉपर केबल (कीमत 1,08,000 रुपये) और 12 बंडल एल्युमिनियम तार (कीमत 60,000 रुपये) बरामद किया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की आर्टिका कार भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शहबाज अली (25), जगदीश कुमार पटेल (24) और मोईउद्दीन (27) शामिल हैं, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...