BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; फर्जी मोटर चालान मैसेज से साइबर ठगी, रिटायर्ड अधिकारी के परिवार से 5.76 लाख उड़ा लिए….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। फर्जी मोटर चालान के मैसेज ने रिटायर्ड अधिकारी के परिवार को लाखों का नुकसान पहुंचा दिया। मैसेज खोलते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। एमजी होम्स, मकान नंबर सी-2 निवासी रिटायर्ड उपसंचालक अभियोजन गया प्रसाद मालवीय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुषमा मालवीय के एचडीएफसी बैंक, मंगला चौक शाखा में सेविंग अकाउंट है। 26 दिसंबर को उनके मोबाइल पर मोटर चालान से जुड़ा एक संदिग्ध मैसेज आया, जिसे खोलते ही फोन हैक हो गया। इसके बाद थोड़ी ही देर में बैंक खाते से 5 लाख 76 हजार रुपये निकलने की जानकारी मिली। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने तुरंत साइबर टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज, कॉल या लिंक पर बिना पुष्टि क्लिक न करें। साथ ही, ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें, चाहे कॉल करने वाला खुद को बैंककर्मी या अधिकारी ही क्यों न बताए।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...