ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी लोन के नाम पर 27.5 लाख की ठगी: पहले एक आरोपी हो चुका था गिरफ्तार, फरार आरोपी भी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) फर्जी लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मामले में रायपुर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना पंडरी क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी कृष्णा राव की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी होरीलाल पंकज और जितेश कुमार चंद्राकर ने मिलकर प्रार्थी से नगद राशि और जरूरी दस्तावेज लिए तथा उसके नाम पर विभिन्न बैंकों से लगभग 27 लाख 50 हजार रुपये का लोन निकालकर ठगी की। प्रकरण की जांच के दौरान पहले ही आरोपी होरीलाल पंकज को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दूसरे आरोपी जितेश कुमार चंद्राकर की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रार्थी के नाम पर वोल्टास कंपनी के दो एसी और एक मोबाइल फोन फाइनेंस कराकर उन्हें एक मोबाइल दुकान में बेच दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी होरीलाल पंकज अपनी कार में बिना किसी वैध पद के पदनाम का बोर्ड लगाकर खुद को पदधारी व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता था। पुलिस ने इसे भ्रामक और छलपूर्ण कृत्य मानते हुए मामले में संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...