ChhattisgarhRaftaar News Cg

कवर्धा में दंपति ने घर में फांसी लगाकर दी जान: चार साल पहले घर से भागकर की थी शादी, गांव में शोक का माहौल!

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलपुर गांव में एक दंपति द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और उनकी पत्नी रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। दोनों के शव घर के भीतर फंदे पर लटके हुए पाए गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और माहौल शोकपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों पहले से विवाहित थे, लेकिन करीब चार साल पहले घर से भागकर एक-दूसरे से शादी कर ली थी। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...