BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव की पहल पर विभाग ने वित्त विभाग में इसका प्रस्ताव भेजा था। राज्य शासन के इस फैसले से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी। वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक और सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इनमें उप अभियंता (सिविल) के 118 पद, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस पद, अनुरेखक के 37 पद, केमिस्ट के 12 पद तथा सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पद शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य शासन द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने पर कहा कि नई भर्तियां न केवल विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि इससे नागरिक सेवाओं में भी सुधार होगा। प्रगतिरत योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। जल जीवन मिशन जैसी फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सकेगा। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को निरंतर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में सुगमता होगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...