ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शक के चलते बॉयफ्रेंड बना हत्यारा: दुर्ग में युवती की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शक के चलते अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ जिले के चिचोला की निवासी थी और दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी का नाम कार्तिक राम साहू (27) है, जो बालोद जिले का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, यूनेश्वरी सुभाष नगर में किराए के मकान में रह रही थी। शुक्रवार दोपहर उसका शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में मिला। यह कमरा आरोपी कार्तिक का था, जो घटना के बाद से फरार था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में कार्तिक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह यूनेश्वरी पर किसी और से संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने यूनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....