Raftaar News Cg
एनटीपीसी सीपत ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय बिलासपुर में किया 20 प्लास्टिक स्टापर का वितरण…..! चौक चौराहों में यातायात को किया जा सकेगा सुव्यवस्थित….?


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय बिलासपुर को 20 नग प्लास्टिक स्टापर का वितरण किया गया। आज के दिनों में यातायात का दबाव सड़कों पर बढ़ता ही जा रहा है, जिसके नियंत्रण के लिए डीएसपी यातायात राहुल कुमार साहू को एनटीपीसी सीपत द्वारा 20 नग प्लास्टिक स्टापर का वितरण किया गया। जिसकी सहायता से चौक चौराहों में यातायात को सुव्यवस्थित किया जा सके। इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के कर्मचारिगण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय बिलासपुर के अधिकारी गण उपस्थित थे।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
