BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पीड़िता को ‘टोनही’ कहकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, मां बेटे को टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत जेल भेजे गए!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर पीड़िता को ‘टोनही’ कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 5 अप्रैल 2026 को थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन आरोपी देवेन्द्र बघेल के गिरने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकली, तो देवेन्द्र बघेल और उसकी मां सुमित्रा बाई ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता को ‘टोनही’ कहकर प्रताड़ित कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। जांच में आरोप सिद्ध होने पर प्रकरण में टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 और 5 जोड़ी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र बघेल (28 वर्ष) और सुमित्रा बाई बघेल (49 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अंधविश्वास और टोनही प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त... बिलासपुर के ELITE MEDCITY हॉस्पिटल में 19 घंटे का इलाज, पौने 5 लाख का बिल; मौत के बाद परिजनों को लगा... सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्र... बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार...