Raftaar News Cg

शासकीय स्कूल पंधी बना स्वामी आत्मानंद स्कूल….? 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा नये सत्र का आवेदन प्रक्रिया….!

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पंधी को अपग्रेड करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी घोषणा में स्कूल को स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित किया है। सत्र 2023 – 24 हेतु हिंदी माध्यम शाला के रूप में पंधी में कक्षा 1 ली से 12 वीं तक प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रारम्भ हो रहा है।

ज्ञात हो पंधी स्कूल प्रारम्भ से ही शिक्षण व अध्यापन में बेहतर रहा है, इसी आधार पर शाला को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम हेतु चयन किया गया है। शाला के प्राचार्य संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बीपीएल छात्रों व होनहार छात्रों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शाला पंधी को घोषित किया है, जहाँ आसपास के छात्र प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते है। प्राचार्य ने बताया कि शाला में क्लासरूम, प्रयोगशाला, फर्नीचर व अधःसरंचना विकास का काम तेजी से चल रहा है, भव्य शाला भवन, विस्तृत मैदान के साथ नवीन सत्र 2023 – 24 हेतु शाला में तैयारी जारी है, छात्रों को शासन के निर्देशानुसार प्रवेश दिया जाएगा। इस वर्ष पंधी स्कूल में 10 अप्रैल से सभी कक्षा में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी, ज्ञातव्य है कि शाला में इको क्लब, विज्ञान-गणित क्लब, स्काउट – गाइड, स्पोर्टस क्लब, सेमिनार, सांस्कृतिक क्लब, स्वच्छता क्लब, ऊर्जा क्लब, पर्यावरण संरक्षण, केरियर क्लब, छात्र परिषद, योगा आदि के माध्यम से निरन्तर गतिविधि जारी रखते हुए उत्कृष्ट शिक्षण कार्य संचालित है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...