BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिरगिट्टी का आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार, दहशत फैलाने आए आरोपी को मौके पर पकड़ा, दो साथी फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र के एक आदतन बदमाश को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी अपने साथियों के साथ इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। शंकर नगर निवासी अश्विन बेरिया अपने दोस्तों के साथ हेमूनगर के पास नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां से गुजरते हुए उन्हें जबरन धक्का देकर निकलने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद पीड़ित ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के कुछ देर बाद ही आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ बेसबॉल स्टिक और स्टील पाइप लेकर वापस आया और प्रार्थी की तलाश करने लगा। इसी दौरान अड्डेबाजों की चेकिंग कर रही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी के दो साथी हथियार छोड़कर फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी को मौके से एक लोहे के तलवारनुमा धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर सिंह (20 वर्ष), निवासी गणेश नगर नयापारा, थाना सिरगिट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और एक एक्टिवा स्कूटी (CG 10 BS 8247) जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे 4 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया है। वहीं फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में सउनि विमला मनहर, आरक्षक सत्येंद्र सिंह और आरक्षक दुष्यंत पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके कार्य की सराहना की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...