ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पंडरिया अस्पताल में हंगामा: डॉक्टरों से मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार!

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) पंडरिया स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शांति व्यवस्था भंग करने और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों एवं स्टाफ के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना 1 और 2 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि की है, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल परिसर में उत्पात मचाते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना मिलते ही थाना पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर अस्पताल में शांति व्यवस्था बहाल की। जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश जोगी, कमल पाटले, देवकुमार टंडन और जितेंद्र बंजारे ने ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए न केवल अभद्रता की, बल्कि मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना पंडरिया की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अपराध की प्रकृति को देखते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने और चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...