BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में फर्जी ‘पुलिस’ बन घूम रहे बाउंसरों पर कार्रवाई; स्कार्पियो जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर शहर में एक स्कार्पियो पर ‘पुलिस’ लिखकर बाउंसरों के घूमने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही वाहन में सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में दो महिला बाउंसर समेत कुल आठ लोग स्कार्पियो में सवार दिखाई दे रहे हैं। वाहन के आगे और पीछे के शीशों पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति बन रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे नरेंद्र जैन को तखतपुर क्षेत्र से पकड़कर थाने लाया। पूछताछ में सामने आया कि संबंधित स्कार्पियो वाहन पहले पुलिस विभाग में किराए पर लगाया गया था, लेकिन बाद में उसे निजी उपयोग में लिया जाने लगा। इसके बावजूद वाहन से ‘पुलिस’ का चिन्ह नहीं हटाया गया। पुलिस के अनुसार वाहन क्रमांक CG11AD7866 के मालिक वीरेन्द्र जैन द्वारा कपटपूर्वक ‘पुलिस’ का टैग लगाकर वाहन का उपयोग किया जा रहा था। रक्षित केंद्र वाहन शाखा से प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी आरक्षक टिकेश कुमार की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 205 और 347 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि निजी वाहनों पर ‘पुलिस’ लिखकर चलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार! अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार! दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में घुसकर चोरी व मारपीट; महिला से भी की बर्बरता, CCTV में कैद वारदात! दुर्ग के धमधा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी में जा रहे दो लोगों की मौके पर मौत, बस चालक पर कार्रवाई! मैनपाट में ‘मौत का करंट जाल’: अवैध शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में युवक और सियार की मौत...ग्रामीण... बिलासपुर में फर्जी ‘पुलिस’ बन घूम रहे बाउंसरों पर कार्रवाई; स्कार्पियो जब्त! शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; गर्भवती होने पर प्रेमी ने बदनामी के डर से पत्थर से वार कर उतारा मौत के ... दुर्ग में बोरी में मिला गौवंश का शव: इलाके में फैली सनसनी; किल्ला मंदिर के पास संदिग्ध हालात में मिल... बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा...बिना सबूत कार्रवाई नहीं, कर्मचारी ... सीपत क्षेत्र के नदी घाट पर बड़ा हादसा; रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत..लापरवाही बनी...