BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा…बिना सबूत कार्रवाई नहीं, कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश: रोहित तिवारी !

बिलासपुर। बिलासपुर में शासकीय कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर अब बड़ा मुद्दा सामने आया है। लगातार हो रही शिकायतों और आरोपों के बीच कर्मचारी संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया है और साफ कहा है..बिना ठोस प्रमाण के किसी भी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से अंकित गौरहा द्वारा शासकीय कर्मचारियों पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायत और जांच के नाम पर कर्मचारियों को मानसिक दबाव और भय का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला सुनील यादव का है, जो प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हैं।इस मामले में पहले ही जिला स्तर पर चार सदस्यीय समिति ने जांच की थी, जिसमें सुनील यादव पर लगे सभी आरोप निराधार और बेबुनियाद पाए गए। इसके बावजूद दोबारा जांच का दबाव बनाया गया और नई समिति गठित की गई। इतना ही नहीं, अब इस मामले को शासन स्तर तक ले जाकर लगातार पत्राचार और प्रचार किया जा रहा है।रोहित तिवारी ने साफ कहा कि यह पूरी प्रक्रिया समझ से परे है और इसमें सुनियोजित षड्यंत्र की आशंका नजर आती है। उन्होंने कहा कि बिना सत्यता के बार-बार शिकायत करना कर्मचारियों को परेशान करने जैसा है।कर्मचारी संघ ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि झूठी शिकायतों पर रोक लगे और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह कर्मचारियों को निशाना बनाना बंद नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार!