Raftaar News Cg

बिलासपुर में ब्लैक फिल्म व मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने वालों की दुकानदार देंगे पुलिस को सूचना, बनी सहमति….? अवहेलना करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई: बिलासपुर पुलिस…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) बुलेट एवं अन्य वाहनों पर मॉडिफाई साइलेंसर, कार पर ब्लैक फ़िल्म लगाए जाने एवं प्रेशर हार्न के सम्बन्ध में शहर के थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ऑटो पार्ट्स दुकान, कार गैरेज, बाइक गैरेज के दुकान संचालकों की बैठक आज 11 बजे बिलासगुड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने ली।

बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा दुकान संचालकों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में मॉडिफाई साइलेंसर का विक्रय ना किया जावे, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। उसी प्रकार कार व अन्य वाहनों पर ब्लैक फिल्म ना लगाने गैरेज संचालकों को बुलेट के मोडिफाइ साइलेंसर लगवाने वाले वाहनों की सूचना पुलिस को देने, प्रेशर हार्न विक्रय ना करने हेतु चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी बातों पर दुकान संचालको की सहमति बनी। बैठक में लगभग शहर के 80 दुकान संचालक उपस्थित रहे, जिन्हें हिदायत दी गई, साथ ही शहर में चल रहे निजात अभियान व यातायात की पाठशाला के संबंध में जागरूक किया गया।

मॉडिफाई साइलेंसर वाले 138 बुलेट वाहन की जांच, 81 वाहनों पर हुई थी कार्यवाही:-

विदित हो कि दिनाँक 03 अप्रैल को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के आदेश पर यातायात पुलिस एवं शहर के तमाम थाना अंतर्गत बुलेट व मोटरसाइकिल में तेज कर्कश आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई, जिसमें 138 बुलेट वाहन की जांच की गई, जिसमें 81 वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर मोटर व्हीकल की कार्यवाही की गई थी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...