Raftaar News Cg

अमृत सरोवर योजना को मूर्त रूप देने केंद्र सरकार कर रही करोड़ो खर्च, जिम्मेवार घटिया निर्माण कर, कर रहे राशि का बंदरबांट…..!! जाँजी में ग्रामीणों ने की भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग, जानिए पुरा मामला…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर योजना का मस्तूरी विकासखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। वर्षा जल के संरक्षण और भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से तालाबो का गहरीकरण और सौन्दर्यीकारण किया जा रहा है। लेकिन जिन्हें यह कार्य सौंपा गया है, वही घटिया निर्माण कर राशि का बंदरबाट करने में लगे है, यही कारण है कि इस योजना का सीधा लाभ आमजन को मिलते नहीं दिख रहा है।

बता दे कि मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जाँजी के तिलखईहा तालाब में तीन माह पूर्व अमृत सरोवर योजना के तहत 10 लाख रुपए की लागत से सरपंच शिवनाथ रोहिदास द्वारा पचरी का निर्माण कराया गया था। जो भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया हैं।

ग्रामीणों ने कार्य एजेंसी पर आरोप लगाया है कि 10 लाख की लागत से निर्मित इस अमृत सरोवर के सुंदरीकरण के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। पचरी निर्माण में गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग किया गया है, यही कारण है कि महज 3 माह के भीतर ही भ्रष्टाचार की परते उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने शासन से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं।

तालाब का नहीं हुआ समतलीकरण, पत्थरो के ढेर हैं:-

अमृत सरोवर योजना के तहत जिस तालाब का गहरीकरण किया गया है, उसका अभी तक समतलीकरण भी नहीं हुआ है और तालाब में पानी भी भर गया हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं, कि तालाब में चारों तरफ पत्थरों का ढेर लगा हुआ हैं, जिसमें निस्तारी के दौरान परेशानी होती है। तालाब में जो पिचिंग का कार्य भी किया गया है, जिसका पत्थर उखड़कर अभी से बाहर आना शुरू हो गया हैं।

सरपंच ने माना कि पचरी निर्माण में हुई है गड़बड़ी:-

मामले में ग्राम पंचायत सरपंच शिवनाथ रोहिदास का कहना है कि तालाब के सौंदर्यीकरण में पचरी निर्माण के लिए मैंने मिस्त्री को पूरा मटेरियल दिया था, लेकिन मिस्त्री ने सही ढंग से काम नहीं किया है, कार्य मे गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग किया है, जिस कारण पचरी क्षतिग्रस्त होने लगी है। मैं उसका निर्माण पुनः करवाउंगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!