Raftaar News Cg
बिल्हा पुलिस ने की अभियान निजात की कार्यवाही….! 30 पाव देसी शराब एवं मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी हुआ गिरफ्तार….?


बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) जिले में नशे के कारोबार को अंकुश लगाने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी सोमवार को बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मुरकुटा अस्पताल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस ने तत्काल उस स्थान का घेराबंदी कर आरोपी राजू बरगाह को पकड़ा, जिसके कब्जे से 30 पाव देसी शराब और बिना नम्बर का मोटरसाइकिल पैशन प्रो को जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
आरोपी:-
1. राजू बरगाह पिता स्व. हिराराम बरगाह उम्र 32 साल निवासी कोटिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, प्र.आरक्षक भागीरथी मरावी, आरक्षक संतोष मरकाम, मनीष सिंह सचिन नामदेव।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
