Raftaar News Cg

कौड़िया मार्ग हुआ ध्वस्त…? 10 दिनों के भीतर सुधार कार्य नहीं होने पर कौड़िया के ग्रामीण करेंगे एनटीपीसी सीपत का राखड़ वाहन रोककर चक्काजम…?

सीपत:- (दीपक मरावी/ प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत का राखड़ से भरा वाहन कौड़िया के रास्ते चल रहा है, जिससे ग्राम पंचायत कौड़िया का मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, जिससे आने जाने वाले ग्रामवासियों को भक्कम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कई लोग इस ध्वस्त मार्ग में गिरकर घायल हो रहे हैं। जिस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत कौड़िया की सरपंच श्रीमती रेखा श्रीवास्तव ने एनटीपीसी सीपत परियोजना प्रमुख को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जाँजी, देवरी, दर्राभांठा ब्रिज, हरदाडीह से कौड़िया तक का पहुंच मार्ग, एनटीपीसी सीपत के राखड़ से भरे भारी वाहनों के चलने से अत्यंत जर्जर हो चुका है, इसकी जानकारी से उन्होंने पूर्व में भी एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारियों को अवगत कराया हैं, लेकिन एनटीपीसी सीपत प्रबंधन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कौड़िया सरपंच श्रीमती रेखा श्रीवास्तव ने शीघ्र ही यह मार्ग में सुधार कार्य प्रारंभ करने की मांग की है और 10 दिनों के भीतर सुधार कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरे वाहनों को रोककर चक्काजाम करने की बात कही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...