Raftaar News Cg

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कछुये की चाल चल रही जल जीवन मिशन की कार्य…! सड़क की उड़ गई धज्जी… लोगों में जमकर आक्रोश…?

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) जल जीवन मिशन के तहत हर घर स्वच्छ पानी पहुंचाने का कार्य कछुए की चाल चल रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में पानी की दिक्कतों से लोग आज भी जूझ रहे हैं, बेलतरा तहसील क्षेत्र में लगभग 30 से 35 गांव आता है, जहां पर 70 प्रतिशत पानी की दिक्कत है। बताया जा रहा है, कि कहीं पाइप अधूरा बिछा है, तो कहीं पानी टंकी अधूरी पड़ी है। जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन सभी परिवारों के घर में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना हैं, जिन्हें पानी की समस्याओं से गुजरना पड़ता है, केंद्र सरकार के इस मिशन से सभी जरूरतमंद परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी परिवारों को पाइप के माध्यम से ताजा एवं स्वच्छ जल की सुविधा प्रदान करने गांव में हर घर नल का जाल बिछाया गया है। बेलतरा क्षेत्र के ग्राम नेवसा में पाइप लाइन सही तरीके से नही बिछ पाया है, साथ ही पाईप लाईन घर से बीस 20, 30 फीट दूर है और कनेक्शन में सिर्फ तीन चार मीटर ही लगाया गया है, कब कनेक्शन मिलेगा तो कब पानी मिलेगी….? साथ ही पाईप लाईन खोदी गई है, उस स्थान को बराबर नहीं किया गया है, जिससे लोगों को आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य की इस तरह की धीमी गति से लोगों को जल्द इस योजना का लाभ मिलने का अवसर दूर-दुर तक नजर नहीं आ रहा है।

रोड की उड़ गई है धज्जियां.. लोगों में हैं आक्रोश:-

बेलतरा तहसील के ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछा दी गई है, पर काम पूरा नहीं होने के कारण पानी सप्लाई नहीं की जा रही है। मुफ्त नल जल योजना के तहत हो रहे कार्य धीमी गति से होने के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस पर विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है। शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से हो रही यह योजना फेल होता नजर आ रहा है। यदि इस कार्य को पंचायत को दिए होते तो कार्य पूरा हो गया होता पर इस कार्य को बाहर के ठेकेदारों को दे दिया गया है। जो मनमाने तरीके से पाइप लाइन बिछाकर रोड की धज्जिया उड़ा दिए है, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ रहा हैं।

आश बनकर रह गया नल जल योजना का जल: ग्रामीण:-

गांव के सभी घरों में नल की टोंटियां लगाई गई है, पर आज तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। बेलतरा तहसील के ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों की पानी की पाइप लाइन तोड़ दी गई है, जिसे आज भी सुधार नहीं किया गया है, इससे लोगों के घर पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचा हुआ है, ग्रामीणों ने कहा कि नल जल योजना से पानी मिलने की आश थी वह भी केवल आश बनकर रह गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!