BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी; युवक की दर्दनाक मौत..टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हादसा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर शहर के तारबहार थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड जाने वाले टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर होटल हेवेन्स पार्क के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार तालापारा निवासी जैद खान (29 वर्ष) देर रात किसी काम से स्कूटी से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वे अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तारबहार थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और स्कूटी के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है|

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....