Raftaar News Cg

खम्हरिया में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन…! पुलिस अधिकारियों ने दी अभियान निजात एवं यातायात नियमों की जानकारी…?

सीपत:- (यशवंत साहू/ दीपक मरावी की रिपोर्ट) क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में क्षेत्रवासियों के तत्वाधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में 300 लोगों का निःशुल्क रक्त समूह एवं हिमोग्लोबिन जांच किया गया तथा 106 लोंगों ने रक्तदान किया। ज्यादातर संख्या में युवक, युवतियां और महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में छत्तीसगढ़ शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर पहुंचे, जिन्होंने मानव सेवा के लिए रक्तदान कर रहे रक्त वीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री उमा खरे ने स्वयं रक्तदान किया और पूरे समय शिविर में रहकर रक्तदान कर रही युवतियों और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा ड्रग्स, नारकोटिक्स और सभी प्रकार के नशे से छुटकारा दिलाने के लिए जागरूक एवं सजग रहने की सलाह देते हुए निजात अभियान की जानकारी शिविर में उपस्थित लोगों को दी गई। इस दौरान कुली युवा संगठन के सदस्य अर्जुन वस्त्रकार ने बताया कि शिविर में संग्रहित रक्त को सिकलिंग, थैलेसीमिया एवं ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों तथा जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है। वहीं अजय यादव ने बताया कि शिविर में सभी रक्तदाताओं को यातायात सुरक्षा की दृष्टि से उपहार स्वरूप हेलमेट एवं उनके सम्मान के लिए प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया।

शिविर में मुख्य रूप से खम्हरिया सरपंच गुलाब बाई, कुली सरपंच नंदनी पवन साहू तथा गौ सेवा समिति और गायत्री मंदिर सेवा समिति का बड़ा योगदान रहा एवं आयोजन को सफल बनाने श्रवण वस्त्रकार, सूरज यादव, दिनेश साहू, मनीष सोनी, मनोज साहू, प्रमोद कश्यप, तुषार चंद्राकर, संतोष साहू, भुलाऊ राम एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ सभी ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला: प्रधानमंत्री आवास योजना के नोटिस पर भड़का युवक ने सचिव, आरोपी... बिलासपुर में ऑटो चालकों पर सख्ती: 2 दिन में 200 पर कार्रवाई, यूनिफॉर्म अनिवार्य! बिलासपुर; फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध..अधिकारी के समाने बादाम फेंककर जताई नाराजगी, विडियो व... जूना बिलासपुर में पान ठेला पर मारपीट: मामूली विवाद में हमला, युवक कोमा में...आरोपी गिरफ्तार! अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता; 2.30 लाख का माल ... बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत में बिलासपुर कलेक्ट संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन! सीपत के अक्षत गुप्ता ने 10वीं CBSE में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान..बाल भारती पब्लिक स्कू... बिलासपुर; विद्युत पोल में लगी भीषण आग, छोटी चिंगारी बनी बड़ा खतरा! जमीन विवाद में दखल देना पड़ा महंगा; क्रेन चालक को धमकाने पहुंचा बदमाश गिरफ्तार! जमीन विवाद में महिला की मौत: 6 आरोपी गिरफ्तार!