BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में शराबी बेटे का कहर; मां से मारपीट, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश..गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों से पीटा, जान बचाने के लिए घर से भागी मां!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बेटे द्वारा शराब के नशे में अपनी ही मां के साथ मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से भागी और अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गोंडपारा निवासी कुमारी श्रीवास वर्तमान में अशोक नगर खमतराई स्थित व्हाइट बिल्डिंग, सरकंडा में रहती हैं। 9 मार्च की रात उनका बेटा राजकपूर श्रीवास (34) शराब के नशे में घर पहुंचा। मां ने जब उससे रोजाना शराब पीकर घर आने को लेकर सवाल किया, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी मां के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और गला पकड़कर जान से मारने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और घर के गेट की ओर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद भी आरोपी बेटा उसे मारने के लिए दौड़ाता रहा और घर से निकल जाने की धमकी देता रहा।

पहले भी कर चुका है मारपीट……

पीड़िता के मुताबिक उसका बेटा अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा और मारपीट करता है। करीब तीन साल पहले भी इसी तरह की घटना के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...