ChhattisgarhRaftaar News Cg

गुटखा की कीमत को लेकर विवाद: घर में घुसकर फावड़े से हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुटखा खरीदने की बात को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर फावड़े से हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी ग्राम खैरताल के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम भद्रापाली मोड़ स्थित ऋषि पेट्रोल पंप के सामने रहने वाले शंकर लाल यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे कुछ युवक उसकी दुकान पर गुटखा खरीदने पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने गुटखा महंगा बेचने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ने पर आरोपी एक राय होकर शंकर लाल यादव के घर में घुस गए और जान से मारने की धमकी देते हुए फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 138/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मारपीट की घटना में शामिल सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम….

संदीप टंडन (22), ओम प्रकाश उर्फ ऋतिक (23), हीरालाल उर्फ सोनू टंडन (24), विकास टंडन (22), समीर सायतोड़े (20) और भुनेश्वर उर्फ मोंटू जांगड़े (20) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण के निवासी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...