ChhattisgarhRaftaar News Cg

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगभग 20 लाख रूपये कीमत के गुम हुए कुल 100 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया सुपुर्द!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपए कीमत के 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। ये मोबाइल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर मोबाइल धारकों का पता लगाया और फोन जब्त किए। कुछ लोगों ने जानकारी मिलने पर स्वयं ही मोबाइल साइबर सेल को कुरियर कर दिए। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 300 गुम मोबाइल (करीब 60 लाख रुपए) बरामद कर मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस आम जनता से अपील…

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं और पासवर्ड सुरक्षा का उपयोग करें। जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाईल फोन लावारिस अथवा अन्य हालत में प्राप्त होती है, तो ऐसे मोबाईल फ़ोन को तत्काल संबंधित थाना/साईबर सेल कार्यालय में जमा करें।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...