Raftaar News Cg

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर किया अश्लील हरकत…? हरकत के बाद फरार हुआ आरोपी…! सीपत पुलिस ने आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार…!

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय/यशवंत साहू) नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर अश्लील हरकत करने वाले फरार आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की के पिता ने 02.12.2022 को थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.11.2022 को इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर सीपत पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान पुलिस द्वारा संदेही का मोबाईल नम्बर का कॉल डिटेल साईबर सेल बिलासपुर से प्राप्त किया गया, जो बार-बार अपना लोकेशन बदलते रहता था। अंतिम बार लोकेशन अहमदाबाद गुजरात प्राप्त हुआ। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में सीपत पुलिस द्वारा टीम बनाकर प्राप्त लोकेशन के आधार पर अहमदाबाद गुजरात में घेराबंदी कर आरोपी आशीष विश्वकर्मा को पकड़ा गया। जिसे धारा 363, 366, 354, (ग) भादवि 08 पॉक्सो एक्ट एवं sc/st एक्ट 3(1) बी 3(2) (V-A) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी:-

1. आशीष विश्वकर्मा पिता शिवनारायण विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी खैरा डगरिया थाना सीपत जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा सराहनीय योगदान:-

निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, उनि. एस.एफ.केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर, आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...