Raftaar News Cg

किसानों के 40,625 करोड़ की बकाया राशि कब देगी सरकार……?- अरुण साव..! 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है, कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ताजा घोषणा किसानों के साथ एक और छलावा है। श्री साव ने कहा पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूम कर यह कहा था कि वह धान खरीदी की लिमिट को खत्म कर देंगे और अगर कांग्रेस मानती है, कि प्रति एकड़ धान की उत्पादकता 20 क्विंटल है, तो यह बताएं कि किसानों को 40,625 करोड़ का बकाया भुगतान कब करेगी…? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा राज्य में पंजीकृत किसानों की संख्या के आधार पर औसत लगभग 65 लाख एकड़ से प्रति वर्ष धान की खरीद हो रही है, 5 वर्ष में कुल लगभग 3 करोड़ 25 लाख एकड़ से धान खरीदी हुई|कांग्रेस सरकार यदि 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल खरीदी करती तो 5 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 16 करोड़ 25 लाख क्विंटल सरकार को और किसानों से खरीदना होता और 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से यह राशि 40 हजार 625 करोड़ होती है, जो कांग्रेस सरकार को किसानों को देना चाहिए। अगर वह उत्पादकता को 20 क्विंटल प्रति एकड़ मानते है। श्री साव ने कांग्रेस सरकार से इस पर जवाब मांगा है….! श्री साव ने कहा पूरी कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग का अपमान करने वाले राहुल के सम्मान में देश भर में प्रदर्शन कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अपोलो चौक में युवक पर जानलेवा हमला, FIR के 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर..धारदार हथियार लेकर पहुं... बिलासपुर; चेतना अभियान के तहत तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार... बिलासपुर; सड़कों पर छोड़े गए मवेशियों की होगी स्थायी जब्ती: हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन सख्त... बिलासपुर; 28 जून को जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान: 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; 1... बिलासपुर; योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास: विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की ... बिलासपुर; 11 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, हिर्री पुलिस की कार्रवाई! मस्तूरी; जनसहयोग से बदली स्कूल की तस्वीर: 5 लाख की लागत से बने दो अतिरिक्त कक्ष, अब एक पाली में होगी... न्यायधानी बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल; पत्नी के चरित्र पर शक ने ली जान, पति ने धारदार हथियार से उता... बिलासपुर; मल्हार पुलिस की कार्रवाई: ग्राम ठाकुरदेवा में अवैध शराब बिक्री पर छापा, 16.740 लीटर शराब ज... कांटा मशीन में हेराफेरी कर 19.75 टन कोयले का गबन: महावीर कोलवासरी में लाखों रुपये की गड़बड़ी का खुला...