Raftaar News Cg

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला अस्पताल के तीन वार्डों का किया लोकार्पण…? 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा सुसज्जित जिला अस्पताल के तीन वार्ड एचडीयू, चिल्ड्रन वार्ड और एनआरसी का लोकार्पण किया। राज्यपाल हरिचंदन को कलेक्टर सौरभ कुमार ने बिलासपुर जिले का राज्य अंशदान के लगभग 1 लाख 95 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

राज्यपाल ने वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केन्द्र का पुरस्कार मिलने पर जन औषधि केन्द्र सिम्स के कर्मचारी आशीष गोविंद मिश्रा एवं श्रीमती नम्रता साहू को सम्मानित किया। साथ ही टीबी के मरीज को गोद लेने वाले निक्षय मित्र अजय श्रीवास्तव, शिल्पी तिवारी, सोहेल हक, नसीम खान एवं सुशीला पटेरिया एवं पांच स्वैच्छिक रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगाए गये स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल के एचडीयू, चिल्ड्रन वार्ड और एनआरसी वार्ड को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गोद लेकर उन्हें इस प्रकार सुसज्जित किया गया है, जिससे वहां इलाज के लिए भर्ती बच्चों को वहां अपने घर के जैसा माहौल मिल सके। सोसायटी द्वारा तीनों वार्ड में ए.सी. और स्मार्ट टीव्ही लगाया गया है। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन. वाजपेयी, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर के अध्यक्ष सौरभ कुमार और सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...