Raftaar News Cg

स्कूल शिक्षा सचिव भारती दासन ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण….! शिक्षकों द्वारा प्रदत्त अंको पर जाहिर की अप्रसन्नता…? 

बिलासपुर:- (यशवंत साहू) स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव एस. भारती दासन ने मंगलवार को जिले के तखतपुर विकास खंड के शासकीय हाई स्कूल छतौना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एस.दासन ने शाला में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा देने के उपरांत शिक्षकों द्वारा किए जा रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा हल किए गए प्रश्नों और शिक्षकों द्वारा प्रदत्त अंकों को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की।

बच्चों को मिले कम अंकों को देखकर उन्होंने विद्यालय में रेमेडियल (एक्स्ट्रा क्लास) कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य से रेमेडियल कक्षाओं के लिए राज्य शासन द्वारा जारी राशि प्राप्त हुई या नहीं, इसकी जानकारी ली। प्राचार्या अमिता मिश्रा ने रेमेडियल कक्षाओं हेतु शिक्षकों को राशि प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी। सचिव स्कूल शिक्षा एस. भारती दासन ने सयुक्त संचालक आर. एन. हीराधर को निर्देशित किया कि रेमेडियल कक्षाओं के लिए शिक्षकों को दी जाने वाली राशि में पूरी पारदर्शिता होना आवश्यक है। समय सारिणी के अनुसार संचालित कक्षाओं के लिए शिक्षकों के लिए वास्तविक भुगतान की ही कार्यवाही करना है। संकुल समन्वयक प्राचार्य या किसी स्तर पर भुगतान के संबंध में कोई शिकायत न हो या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा की वीडियो कांफ्रेंसिंग लेकर उन्हें निर्देश देने के भी निर्देश दिए। एस. दासन ने विद्यालय में स्थापित होने वाले राज्य विधि प्रकोष्ठ के कार्यालय के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और आगामी एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक आर. एन. हीराधर, विधि प्रकोष्ठ के संजय दुबे एवं ए. खान उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...