गर्भवती महिला के साथ पड़ोसियों ने की मारपीट…मारपीट से गर्भपात हुई महिला…? घटना के बाद आरोपी हुए फरार…! बिल्हा पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रेल 2022 को महिला प्रार्थिया रामेश्वरी चतुर्वेदी पति रविशंकर चतुर्वेदी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की जब वह घर के बाहर खड़ी थी तब घर के पड़ोसियों उनके साथ मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी।

उक्त रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस द्वारा धरा 294, 506, 323, 34 भादवि एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 30 अप्रेल 2022 को सूचना मिला कि प्रार्थिया रामेश्वरी चतुर्वेदी जो 06 माह की गर्भ में थी, आरोपियों के द्वारा मारपीट करने से दिनांक 29 अप्रेल 2022 को गर्भपात हो गया। प्रकरण में गर्भस्थ शिशु का गर्भपात से मृत्यु होने पर धारा 316 भादवि पृथक से जोड़ी गई। प्रकरण में पूर्व में आरोपीया सुनिता डहरिया व नोहर डहरिया की बहन को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण के अन्य आरेापी नोहर डहरिया एवं साहेबदास उर्फ राजा डहरिया कायमी दिनांक से लगातार फरार थे, मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देेश पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासजी के दौरान दोनों फरार आरोपी 1. नोहर प्रसाद डहरीया 2. साहेबदास डहरीया की रायपुर में होने की सूचना मिली उक्त सूचना पर आरेापियों को घेराबंदी कर रविवार को बिल्हा पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुछताछ पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये, प्रार्थिया की हाथ मुक्का, लाठी, डण्डा, रॉड से मारपीट करना बताये, जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी:-
1. नोहर डहरिया पिता संतोष उम्र 33 साल निवासी ग्राम संबलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. साहेबदास डहरिया पिता संतोष डहरिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम संबलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
थाना प्रभारी देवेश सिह राठौर, सउनि.धर्मेंद्र यादव, प्र.आर. खेम सिंह श्याम, बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, सचिन नामदेव, दिनेश कुमार पटेल, महिला आरक्षक बृंदा अवस्थी।

