Raftaar News Cg

बेलगहना पुलिस ने अभियान निजात की कार्यवाही कर…..! चार मामलों में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार…?

बेलगहना:- (यश साहू) अभियान निजात के तहत बेलगहना पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध शराब और गांजा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बेलगहना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशे के कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए रविवार को ग्राम केंदा बस स्टैंड में 1 किलो 300 ग्राम गांजा रखें रामधन रविदास से गांजा जप्त कर धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान ही पुलिस द्वारा ग्राम विचारपुर, छतौना, पहाड़बछाली में अवैध शराब पर भी रेड कार्यवाही की गई, जिसमें ग्राम विचारपुर में आरोपी मुसनराम उराव से 15 लीटर हाथ भट्टी का बना देशी महुआ शराब, ग्राम छतौना में बुधवार सिंह भानु से 4 लीटर महुआ शराब वही ग्राम पहाड़बछाली में शिव कुमार यादव से 3 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 34(2).34(1) क, ख, एवं 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपी:-

1. मुसनराम ऊराव पिता रतन ऊराव उम्र 55 वर्ष निवासी विचारपुर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर।

2. बुधवार सिंह भानु पिता स्व.शगुन सिंह भानु उम्र 41 साल निवासी छतौना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर।

3. शिव कुमार यादव पिता स्व.घासीराम यादव उम्र 44 साल निवासी पहाड़ बछाली चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर।

4. रामधन रविदास पिता स्व.शिवनंदन रविदास उम्र 32 वर्ष निवासी मझगंवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर।

सम्पूर्ण कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल, रूद्र शंकर तिवारी, आरक्षक विजेंद्र कोल, भास्कर साहू, रूपचंद्र धलेन्द्र, महेंद्र पाटनवार, ईश्वर नेताम, महिला आरक्षक काजोल मनहर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...